गौतम बुद्ध नगर: दादरी क्षेत्र में दबंग भू माफिया ने सरकारी जमीन पर किया अवैध कब्जा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में दबंग भू माफिया द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। वहीं अवैध कब्जा करते हुए भू माफिया का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर जिला अधिकारी ने जांच के लिए निर्देशित किया है। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने बताया है कि यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं तो आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।