गौतम बुद्ध नगर: सेक्टर-142 क्षेत्र में दबंगों ने आपसी विवाद में युवक के साथ जमकर की मारपीट, घटना की जांच में जुटी पुलिस
नोएडा के सेक्टर-142 क्षेत्र में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब आपसी विवाद में दबंगों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। आनन-फानन में युवक को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित की लिखित शिकायत पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।