कटनी ग्रामीण: रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पोषण पुनर्वास केंद्र में लापरवाही, कुपोषण कैसे मिटेगा?
कटनी जिले के रीठी स्थित बाल शक्ति संजीवनी पोषण पुनर्वास केंद्र में गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं यहां कुपोषित बच्चों को योजना के अनुसार हर 2–3 घंटे में दूध दिए जाने का नियम है, लेकिन हकीकत में बच्चों को दिन में सिर्फ 1–2 बार ही दूध मिल रहा है। भर्ती महिलाओं का आरोप है कि न तो समय पर पोषक आहार दिया जा रहा है और न ही बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं।