बंशीधरनगर (नगर उंटारी): भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व पतंजलि योग समिति की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक, योग-स्वदेशी विस्तार का लिया संकल्प
गढ़वा जिले के पीएम श्री हाईस्कूल चितविश्राम में रविवार को भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग समिति झारखंड प्रदेश की संयुक्त प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड राज्य प्रभारी रामजीवन पांडेय रहे। सुबह योगाभ्यास के बाद हाईस्कूल से श्री बंशीधर मंदिर तक योग एवं जागरूकता रैली निकाली गई। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद योग, स्वदेशी और