बाढड़ा: बाढ़ड़ा में खुला दरबार: शिक्षकों-विद्यार्थियों की समस्याओं का मौके पर समाधान
चरखी दादरी के बाढ़ड़ा मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक-विद्यार्थी खुला दरबार हुआ जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों की समस्याएं सीधे शिक्षा अधिकारियों के सामने रखी गईं। मौके पर भूगोल प्रवक्ता नियुक्ति का आदेश, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कॉस्ट्यूम की व्यवस्था और एचआरएमएस से जुड़ी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए। एलटीसी और लंबित मेडिकल फाइलों के निस्तारण की प्रक्रिया भी तेज हुई।