कुक्षी में बिते माह नवंबर में MBBS छात्र सचिन मंडलोई की हत्या के मामले में एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली होने पर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) संगठन ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार रात्रि को 7 बजे संगठन ने कुक्षी पुलिस थाना पहुंचकर मामले एसडीओपी व थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।