कायमगंज: शमशाबाद में दहकते अंगारों पर चले अकीदतमंद, कर्बला में हुए शहीदों की याद में गूंजी 'या हुसैन' की सदाएं
शमशाबाद में 13 मोहर्रम की मंगलवार बुधवार की रात को सिया समुदाय के अकीदतमंद ने कर्बला के शहीदों की याद में दहकते अंगारों पर चलकर मातम मनाया।इस दौरान हाथों में अलम और ताबूत लिए या हुसैन की सजाए गूंजती रही।यह आयोजन सैयद वजीर अली और वाजिद अली की देखरेख में हुआ।देर रात मोहल्ला गोदाम स्थित हुसैनी अंजुमन के मैदान से अलम ताबूत का जुलूस निकाला गया।पुलिस बल रहा तैनात