मरवाही: खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने उचित मूल्य दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्र और छात्रावास का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने गुरुवार दोपहर 1 बजे जिला प्रवास के दौरान विभिन्न उचित मूल्य दुकानों और आंगनबाड़ी केन्द्र एवं छात्रावास का निरीक्षण किया। वही राज्य खाद्य आयोग के दल द्वारा विभिन्न राशन दुकानों के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत बसंतपुर, धोबहर एवं निमधा की शासकीय उचित मूल्य दुकान बंद पाई गई।