कुशलगढ़: पाटन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आमजन को तलवार दिखाकर धमकाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
पाटन थाना क्षेत्र में आमजन को तलवार दिखाकर भय पैदा करने और आम जन के जीवन को संकट मे डालने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार दोपहर 12 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आरोपी मड़िया ने अपने ससुराल क्षेत्र में पहुंचकर सड़क पर ही आम लोगों को तलवार दिखाकर डराने तथा मारने की धमकिया देने के मामले की सूचना पर पाटन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते