शहर के प्रसिद्ध भयहरण नाथ मंदिर में चोरों ने मंदिर परिसर में लगी बिजली की तार ही काटकर चोरी कर ली। तार चोरी होने के कारण पूरा मंदिर परिसर अंधेरे में डूब गया है, जिससे श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधन को काफी परेशानी हो रही है। मंदिर के पुजारी शंकर झा ने रविवार की सुबह 8 बजे बताया कि वे रात करीब 12 बजे तक मंदिर में मौजूद थे। इसके बाद वे अपने घर चले गए।