थाना धीना क्षेत्र के ग्राम एवती में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने मामले में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फरुही भी बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त कमलेश यादव 58 वर्ष तथा रणजीत यादव 32 वर्ष एवती गांव के निवासी हैं। आरोप है कि 14 जनवरी को इन्होंने एक घर में घुसकर एक परिवार पर हमला किया था।