बक्सर: बरूना में नवनिर्मित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का सदर विधायक ने किया उद्घाटन
Buxar, Buxar | Sep 6, 2024 सदर प्रखंड के बरूना गांव में नवनिर्मित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया गया। हेल्थ एंड वेलनेस का उद्घाटन सदर विधायक संजय कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान सदर विधायक के द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भ्रमण किया गया। भवनों का निरीक्षण भी किया गया। बता दें सेंटर पूरी तरह से हाईटेक बनाया गया है। सीएचओ को रहने के लिए भी कमरे बनाए गए हैं।