बक्सर: बक्सर नगर के वार्ड पार्षदों ने नगर परिषद गेट के समक्ष लाईट लगाने वाली एजेंसी ईईएसएल का जलाया प्रतीकात्मक पुतला
Buxar, Buxar | Sep 6, 2024 बक्सर नगर परिषद कार्यालय के समक्ष बक्सर नगर के सभी वार्ड पार्षदों ने सम्मिलित रूप से लाइट लगाने वाली एजेंसी के विरूद्ध मोर्चा खाेल दिया है. वहीं मुख्य पार्षद के साथ ही पार्षदों ने बक्सर नगर में 2017 से लगे एलईडी लाइट को समय से मरम्मत नहीं होने के विरुद्ध में एजेंसी ईईएसएल के खिलाफ प्रतीकात्मक पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया.