हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ सदर पुलिस ने 43 किलो 730 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया, जांच में दो मुख्य सप्लायरों को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ सदर थाना पुलिस की ओर से बाइक सवार युवक के पास से 43 किलो 730 ग्राम डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में जांच कर रही जंक्शन पुलिस ने दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में हनुमानगढ़ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर मामले की आगामी जांच पड़ताल जंक्शन थाना प्रभारी को सुपुर्द की गई थी।