कटनी नगर: कटनी में गैस सिलेंडर के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य
कटनी जिले में घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए अब उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। खाद्य विभाग ने बताया कि उपभोक्ता गैस एजेंसी जाकर या संबंधित ऑयल कंपनी के आधिकारिक मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं विभाग के अनुसार मोबाइल ऐप से ई-केवाईसी करने पर गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ और परेशानी से बचा जा सकेगा