लाडपुरा: कोटा में संत स्वामी देवानंद की हत्या, आरोपी की गिरफ्तारी तक शव नहीं उठाने पर अड़ा संत समाज, गुंजल पहुंचे मोर्चरी पर
Ladpura, Kota | Jun 6, 2026 कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में संत स्वामी देवानंद जी की हत्या के बाद संत समाज में भारी रोष व्याप्त है। स्वामी देवानंद का शव एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, जहां बड़ी संख्या में साधु-संत, श्रद्धालु और सामाजिक संगठनों के लोग पहुंच रहे हैं। संत समाज ने साफ कहा है कि जब तक हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और न्याय नहीं मिलता, तब तक शव का अंत