भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष ओमकार वर्मा के नेतृत्व में ध्वजारोहण एवं विचार-व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बाद विभिन्न क्षेत्रों में रैली निकाली गई।