फूलपुुर: बकरीद को लेकर गंगानगर जोन में पुलिस अलर्ट, डीसीपी ने किया भ्रमण
ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। बृहस्पतिवार 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उपायुक्त गंगानगर ने जोन क्षेत्र के विभिन्न थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।