द्वारका: महिलाओं को टारगेट करके गोल्ड चैन लूटने वाले 1 झपटमार को पुलिस ने द्वारका जिले से किया गिरफ्तार
विकासपुरी थाना की पुलिस टीम ने सिर्फ महिलाओं को टारगेट करके उनके गले से गोल्ड चेन लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले 1 शातिर झपटमार को द्वारका जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इसकी उम्र अभी 29 साल है और यह 33 मामलों को पहले से अंजाम दे चुका है। इसकी पहचान विकास उर्फ विक्की उर्फ जॉनी के रूप में हुई है।