फिरोज़ाबाद: 1008 श्री महावीर भगवान का 2624वां जन्म कल्याणक महोत्सव 10, 11, 12 अप्रैल को नसिया जी जैन मंदिर में आयोजित होगा
कोटला चुंगी स्थित श्री दिगम्बर जैन नसिया जी मंदिर में श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव समिति द्वारा शनिवार दोपहर सवा बारह बजे करीबन प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान आयोजकों ने बताया कि 1008 श्री महावीर भगवान का 2624वां जन्म कल्याणक महोत्सव 10, 11, 12 अप्रैल को बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा।