माण्डलगढ़: लाडपुरा पीएचसी में डॉक्टर नहीं मिलने से मरीज परेशान
लाडपुरा कस्बे के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के नियमित नहीं आने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि डॉक्टर के अनुपस्थित रहने से मरीजों को इलाज के लिए मांडलगढ़ और भीलवाड़ा जाना पड़ रहा है। इससे समय और पैसे की बर्बादी हो रही है। ग्रामीणों ने चिकित्सा विभाग से व्यवस्था सुधारने की मांग आज सोमवार दोपहर करीब 4 बजे की ह