बिंद: आगामी बकरीद को लेकर बिंद थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
Bind, Nalanda | May 24, 2026 आगामी बकरीद के त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को बिंद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने की। थानाध्यक्ष ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार आपसी प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है। इसे मिल-जुलकर मनाएं और किसी भी