🔥 डेराबस्सी की सियासत में मुकेश राणा का बड़ा सियासी ऐलान! चुनाव नहीं लड़ूंगा, चुनाव लड़वाऊंगा… जिसका साथ दूंगा, डटकर दूंगा! डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं लालड़ू नगर काउंसिल के पूर्व चेयरमैन मुकेश राणा ने अपने बेबाक अंदाज में बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है।
मुकेश राणा ने साफ शब्दों में कहा कि वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि चुनाव लड़वाएंगे। उन्होंने कहा कि वह जिस उम्मीदवार के साथ खड़े होंगे, उसका साथ पूरी मजबूती और पूरी ताकत के साथ निभाएंगे।
उनके इस बयान के बाद डेराबस्सी की सियासत में नए राजनीतिक समीकरणों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज होना स्वाभाविक है। आखिर मुकेश राणा किसके साथ खड़े होंगे और किस उम्मीदवार के समर्थन में अपनी राजनीतिक ताकत लगाएंगे? यह आने वाला समय बताएगा।
🎥 देखिए, राष्ट्रीय कदम न्यूज़ के साथ विशेष बातचीत में मुकेश राणा ने क्या कुछ कहा और डेराबस्सी की राजनीति को �
Jagadhri, Yamuna Nagar | Nov 17, 2026