#बालोतरा: पुलिस महानिदेशक राजस्थान ने किया बालोतरा जिले का दौरा।
पुलिस थाना सिणधरी का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों से किया संवाद।
कानून-व्यवस्था, जनसंपर्क एवं बीट व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के दिए निर्देश।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने बताया कि श्रीमान पुलिस महानिदेशक राजस्थान, श्री राजीव कुमार शर्मा आईपीएस ने दिनांक 17 सितम्बर 2026 को बालोतरा जिले का दौरा कर पुलिस थाना सिणधरी का निरीक्षण किया।
पुलिस थाना सिणधरी का निरीक्षणः- निरीक्षण के दौरान श्रीमान पुलिस महानिदेशक ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
श्री राजीव शर्मा ने पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों से संवाद करते हुए आमजन के साथ नियमित संवाद बनाए रखने, प्राप्त परिवेदनाओं का त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण सुनिश्चित करने तथा जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया।
उन्होंने बीट व्यवस्था को प्रभावी एवं सक्रिय बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक बीट अधिकारी के पास अपने क्षेत्र के नागरिकों के संपर्क नंबर उपलब्ध हों तथा आमजन के पास भी संबंधित बीट अधिकारी का संपर्क नंबर होना सुनिश्चित किया जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध हो सके।
पुलिस महानिदेशक ने मादक पदार्थों की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही करने तथा ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
साइबर अपराधों की रोकथाम पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति अधिकाधिक जागरूक करने, राजस्थान पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए प्रेरित करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव एवं अन्य जनहितकारी विषयों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान श्री सत्येन्द्र सिंह आईपीएस, महानिरीक्षक पुलिस रेंज जोधपुर, श्री कुंवर राष्ट्रदीप आईपीएस, उप महानिरीक्षक, श्री सुशील कुमार, जिला कलेेक्टर बालोतरा, श्री चूनाराम जाट पुलिस अधीक्षक बाड़मेर, श्री राजेश कुमार काॅवत पुलिस अधीक्षक बालोतरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
@policerajasthan
#RajasthanPolice #BalotraPolice #DGPRajasthan #PoliceInspection
Barmer, Rajasthan | Sep 17, 2026