पूरनपुर: पूरनपुर गैस एजेंसी पर सिलेंडरों की कालाबाजारी, ₹947 का सिलेंडर ₹1800 में बिकने का आरोप
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र में गैस एजेंसी पर सिलेंडरों की खुलेआम कालाबाजारी होने के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 947 रुपये का घरेलू गैस सिलेंडर 1800 रुपये तक बेचा जा रहा है। आरोप है कि एजेंसी के पास पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं दिए जाते, जिससे मजबूर होकर लोग महंगे दामों में खरीदने को विवश हैं।