नरपतगंज: मधुरा पश्चिम वार्ड 2 में सड़क बनवाने के दौरान दो पक्षों में मारपीट, दो घायल, थाना में दिया आवेदन
नरपतगंज नगर पंचायत के मधुरा पश्चिम वार्ड 2 में सड़क बनवाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गया। जिसमें दो लोग घायल हो गए ।घटना के बाद लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया।जहा इलाज कराने के बाद नरपतगंज थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया।