ईसागढ़: ईसागढ़ पुलिस ने ढाकोनी चौराहे पर कच्ची शराब बेचने पर 22 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया
ढाकोनी चोराहे पर ईसागढ़ पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर एक 22 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया है, ईसागढ़ पुलिस को सोमवार को शाम लगभग 6 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ढाकोनी चोराहे पर में कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से ढाकोनी निवासी सूरज कुशवाह उम्र 22 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है ।