मुलाना: मुलाना विधानसभा हलका के भावी कांग्रेस प्रत्याशियों ने किया ऐलान, बाहरी प्रत्याशी थोपा गया तो करेंगे विरोध
Mulana, Ambala | Sep 8, 2024 मुलाना विधानसभा हल्के से आज कांग्रेस के भावी प्रत्याशियों ने एक मीटिंग की। जिसमें उन्होंने कहा कि उनके इलाके के लोगों ने टिकट लेने के लिए आवेदन किया हुआ है। अगर उनमें से किसी एक को टिकट मिलती है तो वह समर्थन करेंगे। अगर बाहरी कोई आदमी थोपा गया तो उसका डटकर विरोध करेंगे।