मुलाना: थाना मुलाना में दर्ज विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख 10 हजार रूपए की ठगी के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी गिरफ्तार
Mulana, Ambala | Sep 6, 2024 बीती 10 अगस्त को थाना मुलाना में दर्ज विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख 10 रुपए की ठगी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद कुमार निवासी जींद को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की शिकायत गांव झाड़ू माजरा निवासी जयचंद ने देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। आरोपी को कोर्ट के आदेशों पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।