शामली: टोडा गांव में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने पति और सास को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 16, 2026 मंगलवार की शाम 5 बजे झिंझाना थाना पुलिस ने बताया कि 13 जून को क्षेत्र के गांव टोडा में विवाहिता की दहेज हत्या की वारदात प्रकाश में आई थी। मायके पक्ष द्वारा थाने पर केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतका के पति सन्नी और सास अनीता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।