सदर: जनेश्वर मिश्र की जयंती पर लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन करेगी सपा, प्रदेशभर के समाजवादी जुटेंगे
Sadar, Allahabad | Jul 4, 2026
समाजवादी विचारक व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जनेश्वर मिश्र उर्फ छोटे लोहिया की जयंती पर आगामी 5 अगस्त को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में प्रदेश भर से समाजवादी जुटने वाले हैं। प्रयागराज पहुंचे बलिया सांसद सनातन पाण्डेय ने जानकारी देते हुए कहा कि जयंती का उद्देश्य लोकतंत्र और संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय तथा आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लेगे।