शिकारपुर थाना क्षेत्र के कोईरगावा गांव में एक युवक की हत्या कर उसके शव को पोखरा में फेंक दिया गया है। यह कयास लगाया जा रहा है कि हत्या कर शव को छुपाने की नीयत से पोखरा में फेंका गया है। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।