देहरादून: कैंट थाना पुलिस ने पत्नी की गैर इरादतन हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा
देहरादून की कैंट थाना पुलिस ने अपनी पत्नी की गैर इरादतन हत्या के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। घटना थाना कैण्ट क्षेत्र की है, जहां 12 अक्टूबर की रात को शराब के नशे में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी प्रेम बहादुर थापा ने गुस्से में आकर शराब की बोतल और सिलबट्टे से पत्नी के सिर पर वार कर दिया था.