बरेली: फरीदपुर की रहने वाली महिला ने दबंगों पर लगाया आरोप, कहा- पति को चोरी के झूठे मुकदमे में पकड़वाने की साजिश की
फरीदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने दबंगों पर पति को झूठे चोरी के मुकदमे में पकड़वाने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी बरेली कार्यालय पहुंचकर की है। थाना पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। थाना पुलिस को एसएसपी बरेली जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।