बरेली: डीएम कार्यालय पहुंचकर किसान एकता संघ ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
डीएम कार्यालय पहुंचकर किसान एकता संघ ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन। किसान नेता डॉ रवि नगर के नेतृत्व में सभी लोग सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में एकत्रित हुए इसके बाद पैदल मार्च करनारेबाजी करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उनके द्वारा अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया।