बरेली: अलमगीरी गंज में सर्राफा व्यापारियों ने लगाए पोस्टर, धीमी आवाज में डीजे बजाने का किया निवेदन
अलमगीरी गंज में सर्राफा व्यापारियों ने लगाए पोस्टर, धीमी आवाज में बजाएं डीजे।कांवर यात्रा समेत अन्य जुलूसों में तेज आवाज में बजने वाले डीजे से परेशान सर्राफा कारोबारियों ने दुकानों के बाहर पोस्टर लगाकर बाजार से गुजरने वाले डीजे संचालकों से आवाज धीमी रखने की अपील की है। व्यापारियों का कहना है कि डीजे की तेज आवाज से दुकानदारों के साथ ग्राहक भी परेशान होते हैं।