BAGHPAT DESK : बागपत कस्बे से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक लोहे का बिजली का खंभा दीवार के सहारे हवा में लटका हुआ दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस खंभे से जुड़े तारों में बिजली की आपूर्ति सुचारु रूप से चल रही थी। स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो में उन्होंने बल्ब और पंखा चलाकर दिखाया कि खंभे में बिजली आ रही है, ताकि अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर खींचा जा सके। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह एक भीड़भाड़ वाला इलाका है, जहां लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती है।
स्कूली बच्चे और महिलाएं बड़ी संख्या में इस रास्ते से गुजरते हैं। सड़क किनारे लगे इस हवा में झूलते खंभे से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, विद्युत अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की है। उन्होंने खंभे से जुड़े तारों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी है।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इ�
Baghpat, Bagpat | Jul 11, 2026