उत्तरी दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के कोतवाली इलाके में बेटे की चाहत में एक महिला ने चार माह के मासूम को अगवा कर लिया। मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को लोनी देहात से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मीरा सिटी, लोनी, गाजियाबाद निवासी आरती (39) के रूप में हुई है। उसके पास से मासूम को सकुशल बरामद कर लिया गया है। ...............................