भटवाड़ी: टकनौर पट्टी के रैथल गांव में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाया समेश्वर देवता का फूल्यारी मेला
गंगा घाटी के रैथल गांव में शनिवार शाम 4 बजे समेश्वर देवता का फूल्यारी मेला धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रैथल गांव में ग्रामीणों ने सबसे पहले समेवश्वर देवता की विशेष पूजा अर्चना की। मेले में दयारा बुग्याल से लाए गए ब्रह्मकमल आदि विभिन्न प्रजाति के फूलों के साथ ही बुग्यालों में उगने वाले अन्य रंग बिरंगे फूलों को समेश्वर देवता के प्रागंण सजाकर रखे गए।