छतरपुर नगर: बागेश्वर महाराज से मिलाने के नाम पर ठगी व दुष्कर्म, महेंद्र दुबे की पत्नी ने एसपी ऑफिस में दिया आवेदन
निवाड़ी की रहने वाली एक महिला ने छतरपुर के रहने वाले महेंद्र दुबे पर बागेश्वर महाराज से मिलाने के नाम पर ठगी और दुष्कर्म करने की आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज बीते रोज कराया था। इस मामले में आज 11 नवंबर दोपहर 1:00 बजे महेंद्र दुबे की पत्नी तुलसा दुबे ने एसपी ऑफिस में आवेदन दिया है और कहा कि महिला के द्वारा गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।