छिंदवाड़ा नगर: खजरी रोड पर भीषण हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर, नशे में चालक गिरफ्तार
खजरी रोड पर भीषण हादसा बाइक सवार की मौत साथी गंभीर चालक नशे में पकड़ा गया आज मंगलवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार देर शाम शहर के खजरी रोड मार्ग पर तेज रफ्तार और शराब के नशे में कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर जा रही तीन वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ।