बैरसिया: बैरसिया में बाइक से लौट रहे पुजारी और उसके साथी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
भोपाल के बैरसिया इलाके में बाइक से पूजन सामग्री लेकर घर लौट रहे पुजारी और उसके साथी को तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। घटना में घायल पुजारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसके साथी की हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी कार चालक फरार बताया जा रहा है।