गोहद: मालनपुर थाना पुलिस ने दस साल से फरार स्थायी वारंटी आरोपी को जेल रोड गोहद से किया गिरफ्तार
Gohad, Bhind | Jun 12, 2026 मालनपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दस साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी शंकर पुत्र माता प्रसाद कोरी निवासी गोहद को जेल रोड गोहद से शुक्रवार को लगभग 7 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष धर पकड़ अभियान के तहत आरोपी को पकड़ा गया।