साहेबपुर कमाल: साहेबपुरकमाल NH31 गैस एजेंसी मोड़ के पास से देसी कट्टा, कारतूस, 4 मोबाइल व बाइक के साथ 3 युवक गिरफ्तार
शुक्रवार को साहेबपुरकमाल थाना अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया सोशल मीडिया पर साहेबपुरकमाल थाना अध्यक्ष के कक्ष में प्रवेश कर वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साहेबपुरकमाल NH31 गैस एजेंसी मोड़ के पास से एक देसी कट्टा,एक जिंदा कारतूस,4 मोबाइल एवं एक बाइक के साथ तीन युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है