टिकारी: बैगोमन व मियां बिगहा से 47.5 लीटर शराब के साथ 3 धंधेबाज गिरफ्तार, महिला भी शामिल, मामला दर्ज
Tikari, Gaya | Apr 15, 2026 गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बैगोमन व मियाबीगहा गांव से 47.5 लीटर देशी शराब बरामद की। साथ ही 3 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। SHO सुनीता कुमारी ने बताया कि मियाबीगहा से सुरेश मांझी व राजेश मांझी और बैगोमन गांव से यशोदा देवी को गिरफ्तार किया गया है। सभी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।