नावकोठी: समसा से अपहृत युवती को पुलिस ने किया बरामद, बयान के लिए बेगूसराय न्यायालय भेजा
नावकोठी पुलिस ने समसा से एक अपहृता को बरामद किया है। थाना अध्यक्ष मो फिरदौस ने सोमवार को बताया कि समसा के एक नाबालिग लड़की को 10 मार्च को गांव के ही अविनाश कुमार और प्रिंस कुमार सहित अन्य के द्वारा बहला फुसलाकर फरार कराया गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे समसा से बरामद किया है।