बिहारीगंज: बाइक और साइकिल की टक्कर में साइकिल चालक जख्मी, अस्पताल रेफर
बिहारीगंज एसएच-91 स्थित हरिजन स्कूल के पास सोमवार देर शाम तेज़ रफ़्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अरविंद कमती गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि वह बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को बिहारीगंज सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर किय