स्याना: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर में पति ने पत्नी की गला रेत कर हत्या की, पति मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी
Siyana, Bulandshahr | Jun 28, 2026
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर में पति ने पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार को ग्राम हाजीपुर निवासी मोनू ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी गीता की गला रेत कर हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी नशे का आदी था।