सफीपुर: उन्नाव में जमीन विवाद पर बुआ-भतीजी पर लाठी-डंडों से हमला, दोनों गंभीर घायल; पुलिस जांच में जुटी
Safipur, Unnao | Jun 8, 2026 उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सोमवार दोपहर 4 बजे भिखारीपुर कस्बे में खेत की पैमाइश के दौरान बुआ-भतीजी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। आरोप है कि जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में ही एक दर्जन से अधिक लोगों ने रामजनकी और उनकी भतीजी रजनी को पीट दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल