सांगोद: सांगोद में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडा चूरा तस्करी में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sangod, Kota | Apr 5, 2026 पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान में सांगोद थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोटा रेंज के महानिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के नेतृत्व में रविवार को दोपहर 3बजे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डोडा चूरा की खरीद-फरोख्त में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।